सामाजिक भेदभाव को छोड़कर एक साथ एकजुट हो
हल्द्वानी 17 जून- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल माo भगत सिंह कोश्यारी जी के जन्मदिन को आज हल्द्वानी में समरसता कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। श्री कोश्यारी ने कहा हम सभी को समरसता के माध्यम से पुरानी परंपराओं तथा जातिगत विचारधारा को आज के समय में त्याग देना चाहिए और सामाजिक भेदभाव को छोड़कर फिर से वर्तमान समाज में एक साथ एकजुट होकर अखंड भारत का निर्माण करने का आह्वान किया।
इस जन्मदिन के कार्यक्रम में सामाजिक संगठन के लोग तथा भाजपा कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।