भारतीय मूल की साहसी एवं बहादुर सुनीता विलियम्स को शुभकामनाएं
हल्द्वानी 19 मार्च - पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौटने पर कहा कि उनका धैर्य व साहस और आत्मविश्वास विश्व में सभी के लिए प्रेरणा बन गया है।
9 महीने बाद अंतरिक्ष से सफलतापूर्वक वापसी पर श्री भट्ट ने कहा कि संसार में विज्ञान के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान है। अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स द्वारा यह कीर्तिमान स्थापित किया गया है। श्री भट्ट ने भारतीय मूल की साहसी एवं बहादुर सुनीता विलियम्स को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें विश्व के लिए प्रेरणा बताया।