भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती को जनजाति गौरव दिवस समारोह के रूप में मनाया
नैनीताल 15 नवंबर- भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती को जनजाति गौरव दिवस समारोह के रूप में मनाया गया। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) का भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (जनजाति गौरव दिवस) पर 15 नवंबर 2024 को बिहार से शुभारंभ किया। इस योजना में 11 महत्वपूर्ण हस्तक्षेपों पर ध्यान केंद्रित किया गया है जिसके माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के जीवन स्तर में सुधार करने और उनके विकास के लिए 24हजार करोड़ रुपए समर्पित किए गए हैं। इस योजना के तहत अगले तीन वर्षों में, 18 राज्यों और 01 केंद्र शासित प्रदेश में लागू किया जाएगा।
प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान, जिसे पीएम जनमन के नाम से भी जाना जाता है, आदिवासी समुदायों के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान का उद्देश्य आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा करना, उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार करना, और उन्हें मुख्यधारा में लाना है। इस अभियान के तहत कई योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए गए हैं, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, और आर्थिक विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस अभियान में आदिवासी समुदायों की संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण और प्रसार भी शामिल है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला टोलिया, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख व गणमान्य नजनता सहित मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, कृषि स्वास्थ्य व अन्य संबद्ध विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।