सरयू व गोमती नदी के संगम पर हुआ शरीर पंचतत्व में विलय
बागेश्वर 17 अप्रैल- उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास जी का बागेश्वर में सरयू व गोमती नदी के संगम पर राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी तथा प्रदेश के मंत्री सुबोध उनियाल, प्रेमचंद्र अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, श्रीमती रेखा आर्य भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट विधायक सुरेश गढ़िया तथा जिलाधिकारी अनुराधा पाल व एसपी हिमांशु कुमार आदि द्वारा पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पुलिस जवानों की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी इस अंतिम विदाई में जनसैलाब उमड़ पड़ा उनके पुत्रों द्वारा उनको मुखाग्नि देकर उनका शरीर पंचतत्व में विलय हुआ।