श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का किया आयोजन

    हल्द्वानी 3 जनवरी- दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर शहर के सिंह सभा गुरुद्वारे से विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया और नगर कीर्तन की शुरुआत रामलीला ग्राउंड से प्रमुख मार्ग होते हुए वापस फिर रामलीला ग्राउंड में संपन्न हुई।

 नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और पंच प्यारों ने नगर कीर्तन की अगवानी की और युवाओं ने गतका खेल का प्रदर्शन किया जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। नगर कीर्तन में सिख इतिहास को दर्शाने वाली झांकियां का आयोजन भी किया गया, नगर कीर्तन में गुरु गोविंद सिंह जी की भव्य झांकी आदि का प्रदर्शन किया गया और आगामी 5 जनवरी को रामलीला ग्राउंड में विशाल धार्मिक दीवान सजेगा जिसमें रागी जत्थे संगत को निहाल करेंगे और लंगर प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

 कार्यक्रम का सफल संचालन नगर सिंह सभा के सम्मानित पदाधिकारी द्वारा किया गया।