राष्ट्रीय हित की भावना, के साथ कार्य करना चाहिए

      भारतीय श्रमजीव पत्रकार संघ की चेन्नई कार्यकारिणी में मा0 राष्ट्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा पत्रकारों को राष्ट्रीय हित की भावनाओं के साथ कार्य करना चाहिए और उन्होंने कहा कि माo प्रधानमंत्री जी के स्वदेशी आवाहन को जन-जन तक पहुंचने में यहां आए विभिन्न राज्यों के पत्रकारों की अहम भूमिका जो लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी के रूप में रहेगी।

      बीएसपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पांडे ने कहा जिस प्रकार सीमा में सैनिक राष्ट्र की रक्षा करते हैं उसी प्रकार कलाम का सिपाही पत्रकार लोकतंत्र और जनता की आवाज की रक्षा करते हैं| उन्होंने कहा, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पत्रकारों को सदैव जनता के पक्ष में खड़ा रहना चाहिए, इस सम्मेलन में 21 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और पत्रकारों के हितों की रक्षा हेतु एक निवेदन संघ के पदाधिकारी द्वारा माo रक्षा राज्य मंत्री को दिया।