युवा दिवस कार्यक्रम में, प्रदेश के युवाओं का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला
हल्द्वानी 12 जनवरी - गौलापार खेल परिसर में युवा दिवस कार्यक्रम में युवा उत्साह का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला, प्रदेश के विभिन्न युवा मंगल दलों को सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय खेलों में रजिस्ट्रेशन करने वाले वाले वॉलिंटियर्स को प्रमाण पत्र भी दिए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महामहिम पूर्व राज्यपाल/ पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि युवाओं के कंधे पर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुरी चीजों से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय खेलों में इस्तेमाल की जाने वाली रीसाइकिल्ड वॉटर बॉटल्स का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर विधायक लालकुऑ डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पखेल निदेशक, प्रशांत आर्या, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह, उपनिदेशक खेल राशिका सिद्धकी, महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी डीएन काण्डपाल आदि उपस्थित रहें।