महिलाओं को घरेलू हिंसा, शिक्षा, स्वास्थ्य,बच्चों के शोषण, स्थाई लोक अदालत आदि विषयों पर विधिक जानकारी दी
कोटाबाग 30 अक्टूबर- उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं माननीय जिला न्यायाधीश महोदय/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुजाता सिंह के मार्गदर्शन में आज ग्राम पतलिया कोटाबाग में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव बीनु गुलयानी सिविल जज सीनियर डिवीजन महोदय ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, शिक्षा, स्वास्थ्य,बच्चों के शोषण, स्थाई लोक अदालत आदि विषयों पर विधिक जानकारी दी।
महिला सशक्तिकरण पर रिटेनर अधिवक्ता वाला विदुषी द्वारा भी बताया गया तथा इस शिविर में ग्राम की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता किरण एवं ग्राम की बीटीसी मेंबर द्वारा ग्रामीण महिलाओं को एकत्रित कर जानकारी दी गई।