भाजपा केंद्रीय संगठन ने, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी
हल्द्वानी 12 अगस्त- भारतीय जनता पार्टी के संभाग कार्यालय में राज्यसभा सांसद मा0 नरेश बंसल को भाजपा केंद्रीय संगठन ने राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर, हल्द्वानी भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
भाजपा राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल नें स्वागत अभिनंदन की सरहाना करते हुये कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी एवं महानगर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं की मुझ जैसे कार्यकर्ता को आपनें इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी| भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी है भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता को समय-समय पर सम्मान दिया जाता है।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व नेतागण उपस्थित रहे।