पुलिया का निरीक्षण किया, ताकि दूसरी तरफ की पुलिया का निर्माण समय से किया जाए

      हल्द्वानी 18 अगस्त - आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को नैनीताल रोड स्थित टेडी पुलिया "वॉकवे मॉल" के पास निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होंने पुलिया निर्माण समयबद्ध अवधि पूर्ण होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक कुमार चौधरी को निर्देश दिये कि एक तरफ जो पुलिया का निर्माण वर्तमान में चल रहा है उसे 30 अगस्त तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
अधिशासी अभियंता लोनिवि श्री चौधरी ने बताया कि वर्षाकाल समाप्त होेने के पश्चात दूसरी ओर की पुलिया का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने मौके पर लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये कि दूसरी तरफ की पुलिया का निर्माण समय से किया जाए ताकि आम जनता को आवागमन में परेशानियों का सामना ना करना पडे।

    निरीक्षण दौरान मौके पर मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह,मुख्य अभियंता सिचाई संजय शुक्ला, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक कुमार चौधरी, सीओ संजय सिंह गर्ब्याल के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।