नशे के बढ़ते मामलो की रोकथाम के लिए, विशेष नशा मुक्ति अभियान चलाया गया

      नैनीताल 18 मार्च माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड एवम माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार सम्पूर्ण उत्तराखंड राज्य में, नशे के बढ़ते मामलो की रोकथाम के दृष्टिगत,जागरूकता के उद्देश्य से दिनांक 11.03.2024 से 18.03.2024तक संचालित विशेष नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत माननीय जिला न्यायाधीश महोदय/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल सुबीर कुमार जी के मार्गर्शन में किया गया।

    सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार जिला नैनीताल में निवासरत ऐसे नशे के आदि जो जिला कारागर मे निरुद्ध है। के संबंध में पराविधिक स्वयंसेवक यशवंत कुमार, अंबिका ,जेल पराविधिक स्वयंसेवक एन .कुमार द्वारा नशा मुक्ति अभियान सर्वेक्षण किया गया, जिसमें जेल में बंद कैदियो से नशे को प्रेरित करने वाली चीज तथा किस कारण से नशा किया, किस-किस प्रकार का नाश किया गया, क्या नशीली दवा इत्यादि से मादक पदार्थ को छोड़ने का प्रयास  कर रहे हैं,अ|दि प्रश्न सर्वेक्षण में किए। नशा मुक्ति अभियान सर्वेक्षण में जेल अधीक्षक तथा महेंद्र बोरा इत्यादि उपस्थित रहे।