नशे के खिलाफ अभियान चला कर नौजवानों को किया जागरूक
भीमताल 13 मार्च- पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरु ने आज होली की पूर्व संध्या पर मां बाराही धाम देवीधुरा से शराब के खिलाफ अभियान चला हुए देवीधुरा मन्दिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की, शराब के खिलाफ चलाये जाने वाले अभियान को शक्ति प्रदान करने की मांग मां बाराही देवी से की।
देवीधुरा मन्दिर परिसर में आयोजित होली पर होलियारों को नशा छोड़कर मट्ठा पीने का आह्वान किया। पहाड़ी क्षेत्र में आज जगह -जगह शराब की दुकानों खोल दियी गयी है जो पहाड़ की जवानी को खोखला कर रही है। श्री पनेरु ने शिलालेख मन्दिर में पूजा अर्चना कर लधिया धाटी में भी शराब नशे के खिलाफ अभियान चला कर नौजवानों को जागरूक कर, अभियान में सामिल होने का आव्हान किया। शराबी शराब नही छोड़ पा रहे हैं तो धीरे धीरे कम पीने की आदत डालने की कोशिश कर सकते हैं, इच्छा शक्ति होने पर नशे से मुक्ति मिलती है।
भीमताल विधानसभा क्षेत्र के मीडार अघोडा डूंगरी पदमपुर सुवाकोटपोखरी अमजड आदि क्षेत्रों में आयोजित होली की बधाई देते हुए शराब/नशे के खिलाफ अभियान चला है। लगातार शराब के खिलाफ अभियान छेड़ने का संकल्प लिया तथा आने वाले समय में बडा अभियान चलाया जाएगा।
मां बाराही धाम में आयोजित होली महोत्सव में अध्यक्ष राम सिंह, हयात सिंह बिष्ट, रोशन सिंह लमगड़िया, खीम सिंह लमगड़िया, सोनू लमगड़िया, राजेन्द्र सिंह लमगड़िया, मदन मोहन सिंह लमगड़िया, रमेश वारियाल किशन सिंह लमगड़िया, सहित सैकड़ों लोगों ने नशे के खिलाफ संकल्प लिया।