चम्पावत को 50.54 करोड़ की 42 विकास योजनाओं की सौगात दी
चम्पावत 3 जून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत वासियों को 50.54 करोड़ की 42 विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान जनता से संवाद करते हुए सीएम धामी ने कहा कि चम्पावत व प्रदेश के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आदर्श चम्पावत की राह आदर्श उत्तराखंड की तरफ जाएगी। मुख्यमंत्री ने चम्पावत के विकास के लिए 12 घोषणाएं की।
श्री धामी ने सर्वप्रथम न्याय के देवता श्री गोल्ज्यू महाराज के दर्शन कर जनपद व प्रदेश की सुख शांति व समृधि की कामना की और मुख्यमंत्री श्री धामी ने मंच में उड़ीसा के बालासोर में हुई ह्रदयविदारक भीषण रेल दुर्घटना में मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा।
इससे पूर्व मा0 मुख्यमंत्री जी ने जनपद विकास हेतु कुल 42 योजनाओं लागत 50 करोड़ 54 लाख 50 हजार (5054.50) की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जनपद चम्पावत विधानसभा हेतु कुल 3 विकास योजनाओं लागत 9 करोड़ 82 लाख 89 हजार का लोकार्पण व कुल 28 विकास योजनाओं लागत 23 करोड़ 45 लाख 29 हजार (2345.29) का शिलान्यास किया। इसके साथ ही लोहाघाट विधानसभा हेतु 01 विकास योजना (लागत 45 लाख) का लोकार्पण व 10 विकास योजनाओं (लागत 1681.32) का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा,प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, जिला सह प्रभारी गणेश भंडारी, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूरन मेहरा, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, पालिकाध्यक्ष चम्पावत विजय वर्मा, लोहाघाट गोविंद वर्मा, टनकपुर विपिन कुमार वर्मा, बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप चंद्र पाठक, सुभाष बगौली, शंकर पांडेय, सतीष पांडेय,ब्लाक प्रमुख चम्पावत रेखा देवी, पाटी सुमनलता, लोहाघाट नेहा ढेक, बाराकोट विनीता फर्त्याल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार,गोविंद सामंत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडे, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, श्याम पांडे, हयात सिंह माहरा, गौरव लडवाल,सुनील पुनेठा सहित प्रशासन से जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी, एसपी देवेंद्र पींचा, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीडीओ आरएस रावत, नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री केदार बृजवाल, समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक,अधिकारी व जिले की सम्मानित जनता आदि मौजूद रहे।