35 वें दीक्षांत समारोह में महामहिम राष्ट्रपति जी ने भाग लिया

             पंतनगर 7 नवंबर - पंतनगर विश्वविद्यालय के 35 वें दीक्षांत समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने भाग लिया , जिनका प्रदेश के माo राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह जी के द्वारा स्वागत किया गया।

            पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह मैं कुलपति बीएस चौहान के द्वारा विश्वविद्यालय की रिपोर्ट रखी गई,  महामहिम राष्ट्रपति एवं माo राज्यपाल उत्तराखंड के द्वारा 1014 छात्र-छात्राओं को उपाधि बांटी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बधाई दी और राष्ट्रपति महोदय द्वारा छात्राओं की सराहना भी की।

           दीक्षांत समारोह में उत्तराखंड के कृषि मंत्री मा0 गणेश जोशी तथा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री मा0 अजय भट्ट और उपस्थित सांसद, विधायक गणों ने दीक्षांत समारोह में भाग लिया तथा माo केंद्रीय राज्य मंत्री व प्रदेश के कृषि मंत्री द्वारा भी अपने संबोधन में उपाधि लेने वाले छात्र-छात्राओं के जल भविष्य की कामना करते हुए उनको एवं उनके परिजनों को बधाई दी इस मौके पर उपाधि पाने वाले छात्र-छात्राओं को मंत्री अजय भट्ट तथा कृषि मंत्री गणेश जोशी व उपस्थित विधायक गणों द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं परिजनों तथा विद्यालय के सम्मानित प्रोफेसर तथा यूनिवर्सिटी के कुलपति व संपूर्ण स्टाफ के लोगों द्वारा दीक्षांत में भाग लिया।