सामाजिक जन चेतना के साथ पहाड़ी परंपराओं को भी लोगों द्वारा आज भी जीवंत रखा गया है
धानाचुली/ धारी 21 मार्च - कुमाऊं की आंचलिक खड़ी होली जो पुरुषो तथा महिलाओं के द्वारा आज भी सामूहिक रूप में गई जाती है। मनाघेर तहसील धारी के गांव में मलधड़ा के लोगों द्वारा सामूहिक होली गायन आज की इस तेज रफ्तार जिंदगी में भी लोग, मिलकर व घर-घर जाकर होली के गीतो को गाते बजाते हैं और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हैं।
होली के इस पर्व में देखा गया है सामाजिक जन चेतना के साथ पहाड़ी परंपराओं को भी लोगों द्वारा आज भी जीवंत रखा गया है।