लांच हुआ भारत का सोलर मिशन,

       आंध्र प्रदेश 2 सितंबर- श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लांच हुआ भारत का सोलर मिशन, आज शनिवार सुबह 11:50 बजे आदित्य L1 को लांच किया गया। इसरो कि इस सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के लिए भारत को गर्व है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज शनिवार को आदित्य L1 लॉन्च किया इससे पूर्व चंद्रयान-3 की दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के बाद अब दुनिया की निगाहें भारत के आदित्य L1 पर टिकी हुई है। इसरो के वैज्ञानिकों ने अपनी शक्ति और प्रतिभा को साबित किया है।

 देश को अपने आदित्य L1 के सफल लॉन्च पर गर्व और खुशी है भारत की पहली सोलर मिशन को मा0 प्रधानमंत्री द्वारा इसरो संगठन को ट्वीट कर बधाई दी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी इसरो टीम को सफलता के लिए बधाई दी।देश में अमृतकाल के दौरान अंतरिक्ष में पीएम मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को पूरा करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा हैं।