रा० ई० का० धानाचूली में आपदा प्रबंधन, प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में बताया

        धारी/धानाचुली 9 अक्टूबर- जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशन में जनपद नैनीताल के विभिन्न विद्यालयों के लिए प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम की  श्रृंखला में धारी ब्लॉक के रा० ई० का० धानाचूली में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), नैनीताल के तत्वाधान में मास्टर ट्रेनर नवीन चंद्र एवम सुमित जोशी सहायक कंसल्टेंट द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं/ विद्यालय कर्मियों सहित, कुल 80 व्यक्ति उपस्थित थे। 

     कार्यक्रम के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं के विषय में जानकारी दी गई एवम आपदा के दौरान और पश्चात की कारवाही के बारे में  बताया गया। आपदा प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण जन-जागरूकता संबंधी जानकारियां भी दी गई। जैसे- उपकरणों की जानकारी आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार आग से बचने के तरीके और बाढ़ से बचाव के तरीके आदि संबंधित जानकारी के साथ जनपद आपातकालीन - राज्य आपातकाल आपातकालीन टोल फ्री नंबर की जानकारी और  विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गो की भी जानकारी मास्टर ट्रेनर एवं सहायक कंसल्टेंट द्वारा दी गई। प्रधानाचार्य के  द्वारा भी सभी छात्र छात्राओ को संबोधित किया गया।