राष्ट्रीय राज मार्ग नैनीताल पर गिरे वृक्ष का त्तकाल निस्तारण करते हुए यातायात सुचारू कराया

 हल्द्वानी 03 जुलाई-  - राष्ट्रीय राज मार्ग नैनीताल- हल्द्वानी पर भुजियाघाट के पास ट्रांस्फार्मर एवं विद्युत पोल पर पेड़ गिरने के कारण 11 केवी लाईनें, पोल क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित हो गया था जिसे अग्निशमन विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग द्वारा "अतिवृष्टि से गिरे वृक्ष" का त्तकाल निस्तारण करते हुए यातायात सुचारू कराया गया। वर्तमान में विद्युत वितरण खण्ड, नैनीताल की टीम द्वारा विद्युत आपूर्ति बहाली हेतु युद्धस्तर पर कार्यवाही की जा रही है।

    काठगोदाम-चोरगलिया मार्ग पर स्थित शेरनाला में तेज जलप्रवाह होने के कारण मार्ग को जलप्रवाह की स्थिति आंकलित करते हुए केवल बड़े वाहनों हेतु संचालित किया गया। जल प्रवाह कम होने पर पहले छोटे चार पहिया वाहनों तथा और कम होने पा दोपहिया वाहनों हेतु खोला गया। निर्माण खण्ड, लोक निर्माण विभाग, हल्द्वानी द्वारा मार्ग को सुचारू रखे जाने हेतु जे.सी.बी.मशन की तैनाती कर दी गई। अधिशासी अभियंता, निर्माण खण्ड, रामनगर द्वारा अमगड़ी-पाटकोट मार्ग जोकि भलौन के निकट बाधित हो गया था. को जे.सी.बी. के माध्यम से सुचारू कराया गया।