मूसलाधार बरसात से आम जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

     हल्द्वानी 05 जुलाई - हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाके में आज सुबह से ही मूसलाधार बरसात शुरू हो गई। बरसात से जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया वहीं लगातार हुई बरसात से दोपहर तक शहर की नहर ओवरफ्लो होनी शुरू हो गई। प्रशासन के अधिकारियों द्वारा रकसिया नाला, कलसिया नाला, सहित दमवाढुंगा, हाईडल गेट व जल भराव वाले कई इलाकों का निरीक्षण किया।

   इस दौरान लगातार हो रही बरसात की वजह से जगह-जगह पानी ओवरफ्लो होने लगा और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी अगले 24 घंटे मानसून का रेडअलर्ट है। प्रशासन द्वारा लगातार नदी और नहर के किनारे रह रहे लोगों को सचेत किया जा रहा है। उधर गौला, नंधौर नदी का भी जल स्तर भी लगातार बढ़ रहा है जिसे प्रशासन की टीम लगातार मॉनीटरिंग कर रही है।