बूथों पर वोट प्रतिशत को मजबूत कर सरकार वापस लाना

   हल्द्वानी 08 मई - भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तथा उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत गौतम तथा प्रांत के संगठन मंत्री अजेय द्वारा आज कुमाऊँ सम्भाग कार्यालय में जिला, प्रदेश व मण्डलों के अलावा सभी मोर्चो की बैठक ली।
   श्री अजेय ने कहा कि प्रत्येक मण्डल के मोर्चो का गठन और पन्ना प्रमुख और बूथ की कार्य कारिणी का गठन हमे अतिशीघ्र करना चाहिए। पार्टी के हितो के लिए अपने पदो की जिम्मेदारियो को समझते हुए संगठन के कार्यो में तेजी लाने की आवश्यकता है। 

    भाजपा आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए वूथो पर पन्ना प्रमुख को सक्रिय करते हुए कार्यकारिणी का गठन कर जिन बूथों पर वोट प्रतिशत कम है उनको विशेष तौर पर मजबूत करना और चुनावी लक्ष्य को जीतना है। सबका साथ सबका विकास के साथ केंद्र तथा उत्तराखंड में सरकार को वापस लाना। इस बैठक में जिलाधक्ष प्रताप बिष्ट व भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।