पुलिस सम्मान के साथ, की अन्त्येष्टि
हल्द्वानी 27 सितम्बर- भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री अविभाजित राज्य उत्तरप्रदेश में पूर्व मंत्री पर्वतीय विकास विभाग स्व0 पूरन चन्द्र शर्मा की लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया आज चित्रशिला घाट रानीबाग मे उनके पार्थिव शरीर की पुलिस सम्मान के साथ अन्त्येष्टि की गई।
इस अवसर पर उनके परिजनों द्वारा उनकी चिता को मुखाग्नि दी तथा पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जी ने चित्रशाला घाट में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से सिटी मजिस्टेट्र ऋचा सिंह द्वारा पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किये। साथ ही केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भटट की ओर से तहसीलदार सचिन कुमार ने पुष्पचक्र अर्पित किये तथा जिलाधिकारी वंदना की ओर से उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा पदाधिकारी ने अंत्येष्टि में भाग लिया और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।