दीपावली का त्योहार पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया

    हल्द्वानी 12 नवंबर- दीपावली का त्योहार पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया, हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक रोशनी का यह पर्व लोगों के द्वारा शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी व गणेश की पूजा कर धन-धान्य व अपने परिजनों तथा इष्ट मित्रों की खुशहाली की कामना के साथ, यह प्रकाश का पर्व मनाया जाता है। सभी के जीवन में धन,यस, वैभव, ऐश्वर्या, एवं संपन्नता को लेकर आता है।

  इतिहास तथा लोगों की कई मान्यताओं के चलते इस त्यौहार को कार्तिक अमावस्या में परंपरागत तौर तरीकों से भी मनाया जाता है| इस त्यौहार में लोगों के द्वारा एक दूसरे को उपहार तथा मिठाइयां व फूल -खिलौने आदि बांटे जाते हैं तथा बच्चों के द्वारा खिलौनो एवं आतिशबाजी का आनंद लिया जाता है। पर्व को मनाते समय पर्यावरण को ध्यान में रखना भी अति आवश्यक है। जिसके चलते भविष्य में स्वच्छ वातावरण को बनाए रखने में हमें सहयोग करना भी उतना ही जरूरी है, जितना की, इस दीपको उत्सव को मनाना।

 हम सभी भारतीय सनातन संस्कृति के द्वारा हर हमेशा पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में अपना योगदान दिया करते हैं। इसलिए प्रकाश पर्व के साथ पर्यावरण को बचाना भी हमारे लिए जरूरी है।