चमोली में हुई घटना पर दुख व्यक्त किया

  नैनीताल 19 जुलाई- आज केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने चमोली जनपद में हुई दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवारों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

  श्री भट्ट ने कहा कि जनपद चमोली में बिजली के करंट लगने से हुई घटना बेहद दुखदाई है। इस दुख की घड़ी में सरकार पूरी तरह शोक संतप्त परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। श्री भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं।

  मृतकों के परिजनों को तात्कालिक सहायता पांच -पांच लाख ₹ दिए जाने की घोषणा भी की है तथा घायलों को एक -एक लाख ₹ दिए जाने की घोषणा की है।   घायलों का उपचार सरकार तत्परता के साथ करा रही है श्री भट्ट ने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। और इस संकट की घड़ी में दुर्घटना में प्रभावित लोगों के आश्रितों के साथ हम कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और इस घटना में घायल लोगों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।