गौलापार के नकैल गांव में, 6 करोड 32 लाख की लागत से बनेगा पुल

      हल्द्वानी 12 सितम्बर - केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भटट ने गौलापार के नकैल गांव में 6 करोड 32 लाख की लागत से बनने वाले पुल के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात में सूखी नदी में पानी आने से यहां के लोगों का आवागमन प्रभावित हो जाता था। इस पुल के निर्माण से जहां लोगों का आवागमन सुगम होगा वही क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा । 

      इस अवसर पर नकैल गांव के ग्रामीणों व महिलाओं ने मंत्री श्री भटट का आभार व्यक्त किया। श्री भटट ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार प्रदेश में चहुमुखी विकास कर रही है। आज भारत विश्वगुरू बन चुका है इसमें महत्वपूर्ण योगदान देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का है।

     नकैल गांव में लोगों की समस्याओं से रूबरू होकर समस्याओं का समाधान किया। ग्रामीणों ने मंत्री श्री भटट को अवगत कराया कि नकैल गांव में गैस वितरण हेतु गैस कम्पनियों के वाहन नही आते हैं जिस पर श्री भटट ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि रोस्टर बनाकर गैस के वाहन को भेजने के निर्देश दिये। गौलापार देवलातल्ला में जलाशय निर्माण, पम्प गृह निर्माण हेतु सावित्री देवी पत्नी स्व0 सुरेन्द्र सिह नौला द्वारा भूमि दान देने पर, मंत्री जी ने धन्यवाद दिया। 

           इस अवसर पर ग्राम प्रधान नकैल तनुजा पाण्डे, ग्राम प्रधान देवलातल्ला विनीता त्रिलोक नौला, बसंत सनवाल, मुकेश बेलवाल, तारा तिवारी, प्रकाश पाण्डे, बालम बिष्ट, लक्ष्मण खाती, दीपक सम्भल, जगदीश नौला, सचिन साह,पूरन नेगी, जगदीश नौला, थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर, तहसीलदार सचिन कुमार के साथ ही कार्यदायी संस्था लोनिवि के अधिकारी उपस्थित थे।