गड्ढों के कारण सड़क हादसे की, मजिस्ट्रीयल जॉच नगर मजिस्टेट ऋचा सिंह को नामित

     हल्द्वानी 04 अक्टूबर - पूर्व माह (सितम्बर 2023) में हल्द्वानी मुखानी क्षेत्र के कालाढूंगी हाईवे मार्ग पर 8 घंटे में दो भयानक सड़क हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई। जिसमें संजीव कुमार पंत, शिक्षक की मृत्यु मुखानी क्षेत्र एवं हल्द्वानी की वर्कशॉप लाईन सड़क तिकोनिया चौराहे पर सड़क पर गड्ढों के कारण जानकी देवी नाम की महिला की मृत्यु हो गई थी। उक्त मजिस्ट्रीयल जॉच हेतु जिलाधिकारी ने नगर मजिस्टेट ऋचा सिंह को नामित किया है।
      नगर मजिस्टेट्र ने उपरोक्त घटना के कारणोे के सम्बन्ध में जानकारी रखने वाले सम्बद्ध, असम्बद्ध व्यक्ति अपना लिखित बयान, अथवा मौखिक कथन के सम्बन्ध में कोई साक्ष्य हो तो किसी भी कार्य दिवस में एक सप्ताह के भीतर नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय हल्द्वानी में उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक द्वारा भी प्रस्तुत कर सकते हैं।