राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए ट्रायल

    भीमताल 16 सितंबर - खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए विभिन्न खेल विधाओं के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, नैनीताल ने बताया कि अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका तथा 20 से 25 आयुवर्ग महिला ओपन वर्ग के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल निर्धारित तिथियों पर होंगे।

     हॉकी और बास्केटबाल के ट्रायल 19 सितंबर, ताईक्वांडो के 26 सितंबर तथा बेसबाल के ट्रायल 27 सितंबर को आयोजित होंगे। हैण्डबाल और बॉक्सिंग के ट्रायल 18 सितंबर को होंगे, हॉकी, बास्केटबाल, ताईक्वांडो और बेसबाल के ट्रायल उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार, हल्द्वानी में तथा हैण्डबाल और बॉक्सिंग के ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम, हल्द्वानी में आयोजित किए जाएंगे।

    ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, जन्मतिथि प्रमाण-पत्र तथा बैंक खाते की पासबुक साथ लाना अनिवार्य होगा। जन्मतिथि के लिए जन्म प्रमाण-पत्र अथवा हाईस्कूल की अंकतालिका मान्य होगी। आयु की गणना 01 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।

सभी प्रतिभागियों को अपनी खेल किट में उपस्थित होना होगा और खिलाड़ियों को आने-जाने का यात्रा भत्ता, मार्ग व्यय एवं भोजन भत्ता देय नहीं होगा।