पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी ने राजनीतिक जीवन में मिसाल पेश की
हल्द्वानी 19 मई - पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।अजय भट्ट ने अपने शोक संदेश में कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का निधन उत्तराखंड और देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि खंडूरी जी ने अपने राजनीतिक जीवन में ईमानदारी, सादगी और अनुशासन की मिसाल पेश की। उनके नेतृत्व और कार्यशैली से लाखों लोग प्रेरित हुए। उत्तराखंड के विकास और जनसेवा में खंडूरी जी का योगदान सदैव याद किया जाएगा। अजय भट्ट ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।