पकड़े गए अदमखोर बाघ को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं
हल्द्वानी 28 अप्रैल - प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कहा कि मोरा क्षेत्र में पकड़े गए गुलदार एवं ज्योली गांव में पकड़े गए बाघ को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। जब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो जाती कि यही आदमखोर हैं, तब तक वन विभाग को किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
प्रदेश प्रवक्ता ने हाल की घटना पर मांग की, भदयूनी व अन्य क्षेत्रो में ग्रामीणों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वन विभाग तत्काल प्रभाव से गांवों में सोलर लाइट की पर्याप्त व्यवस्था, सौर फेंसिंग, पशुओं के लिए सुरक्षित चारे की व्यवस्था तथा रात्रि गश्त सहित सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करे।
श्री तिवारी ने कहा कि लगातार हो रही अदमखोर बाघ के द्वारा ग्रामीणो को मारने की घटनाओं से क्षेत्र में भय व असुरक्षा का माहौल व्याप्त हैं। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित और प्रभावी कदम उठाए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके।