राज्य की पांचों सीटों को भारतीय जनता पार्टी के पाले में डाली
उत्तराखंड/ हल्द्वानी 4 जून - लोकसभा चुनाव परिणाम उत्तराखंड की देवतुल्य जनता ने राज्य की पांचों सीटों को भारतीय जनता पार्टी के पाले में डाली और भाजपा ने हैट्रिक जीत बनाई है। पार्टी ने वर्ष 2014 से यहां अपना कब्जा बरकरार रखा है।
लोकसभा 2024 के चुनाव में भी विपक्षियो पर भारी पड़ी भारतीय जनता पार्टी।उत्तराखंड की देवतुल्य जनता ने डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर मुहर लगाकर पीएम मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपार जन समर्थन दिया है।
नैनीताल भाजपा की लोकसभा सीट से मा0 अजय भट्ट को 772671 वोट देकर दोबारा जनता ने अपना नेता चुना और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी प्रकाश जोशी को 438123 बोट मिले जो दुसरे स्थान पर रहे। लेकिन समझने की बात यह भी है कि, नैनीताल की जनता ने भीतर खाने अपनी नाराजगी नोटा में 1425 बोट डालकर व्यक्ति की है।