जनसुनवाई में अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया
हल्द्वानी 21 नवम्बर आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैम्प कार्यालय में भूमि विवाद,एम.एस.एम.ई के तहत सब्सिडी नही देने,बकाया भुगतान कराने,पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा दिलाने, प्लाट में कब्जा दिलाने आदि सम्बन्धित समस्यायें जनसुनवाई में आई अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।
आयुक्त ने भूमि विवाद से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं के उच्चाधिकारियों तक पहुँचने पर नाराजगी व्यक्त की। भूमि विवाद की इस प्रकार की छोटी समस्याओं का समाधान उपजिलाधिकारी एवं तहसील स्तर पर ही हो सकता था, लेकिन उनका उच्चाधिकारियों के कार्यालय तक पहुँचना उचित नहीं है। आयुक्त ने मण्डल के सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसील के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि विवाद की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान तहसील स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक रूप से उच्च कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
जनसुनवाई में आयुक्त ने अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर किया तथा शेष लम्बित समस्याओ के सम्बन्ध में दोनो पक्षों को कार्यालय में तलब किया।