जनपद प्रभारी मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
हल्द्वानी 23 मार्च - जन-जन की सरकार- 4 साल बेमिसाल थीम के अंतर्गत विकासखंड सभागार हल्द्वानी में बहुउद्देशीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
माननीय मंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा आम नागरिकों के हित में संचालित विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओं, निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज उत्तराखंड हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन चार वर्षो में धामी सरकार द्वारा कई ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं इन चार वर्षो में राज्य की अर्थव्यवस्था डेढ़ गुना बड़ी है। राज्य का सालाना बजट बड़ा है। हर क्षेत्र में उत्तराखंड राज्य, देश के अग्रणी राज्यों में सुमार हुआ है, एसडीजी रैंकिंग में राज्य देश में प्रथम स्थान पर आया है। उन्होंने कहा कि इन चार वर्षो में महिलाओं व किसानों तथा युवाओं के हित में अनेक कार्य सरकार द्वारा किए गए हैं। राज्य का चहुंमुखी विकास हुआ है।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार द्वारा जनहित में अनेक निर्णय लिए हैं साथ ही अनेक कानून राज्य में लागू किए हैं। उन्होंने कहा कि महिला शसक्तीकरण के क्षेत्र में अनेक कार्य व निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में राज्य निरंतर तरक्की कर रहा है। आने वाले समय में उत्तराखंड राज्य देश के प्रथम राज्यों की श्रेणी में गिना जाएगा। उन्होंने अपने संबोधन में राज्य में वात्सल्य योजना और महिलाओं के लिए 30% क्षेतिज आरक्षण और 4% खिलाड़ियों को आरक्षण देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री का धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों से संबंधित *संकल्प से सिद्धि: विकसित उत्तराखंड* पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
प्रदेश मुख्यालय देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से भी उपस्थित अतिथि वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा देहरादून से दिए गए संबोधन को भी उपस्थित जनता द्वारा वर्चुअल माध्यम से सुना गया। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा जिले में संचालित विकास कार्यो, उपलब्धियों के साथ ही सरकार की उपलब्धियों के बारे में उपस्थित जनता को अवगत कराया।
मुख्य अतिथि माननीय जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या द्वारा ग्रामोत्थान रीप परियोजना अंतर्गत आशीर्वाद क्लस्टर फेडरेशन गोलापुर को बताशा यूनिट खोलने हेतु 6 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त व्यक्तिगत उद्यम स्थापना हेतु तीन लाभार्थियों को कुल , 105000 के दो प्रदान किए गए। इसके साथ ही माननीय मंत्री द्वारा 6 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किटों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र पांडे, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र बाली,कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल सहित विभिन्न क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय जनता विभागों के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ सुनील पंत द्वारा किया गया