सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों में विशिष्ट कार्यों के लिए दिया "पद्म भूषण" सम्मान

          हल्द्वानी 27 मई- माननीय पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड भगत सिंह कोश्यारी जी को विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों में विशिष्ट कार्यों के लिए भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के द्वारा "पद्म भूषण" सम्मान दिया गया। उत्तराखंड के पहाड़ में जन्मे श्री कोश्यारी अध्ययन के उपरांत पत्रकारिता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जनसंघ व भाजपा संगठन के विभिन्न दायित्व में रहे और चुनाव लड़ा, उसके उपरांत सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश तथा ऊर्जा मंत्री से मुख्यमंत्री उत्तराखंड फिर राज्यसभा व लोकसभा दोनों सदनों में सांसद के रूप में कार्य किया। अपने राजनीतिक क्षेत्र में बेदाग माने जाने वाले श्री कोश्यारी जी को पार्टी ने महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया।

   उत्तराखंड मे जन-जन के प्यारे "भगतदा व बाबूजी" के नाम से भी जाने जाते हैं। श्री कोश्यारी जी सामाजिक समरसता के भाव से उत्तराखंड राज्य में रिवर्स पलायन के लिए कार्य कर रहे हैं उनका लक्ष्य  फिर से पहाड़ की बाखलियो और जल, जंगल एवम जमीन को फिर से आबाद देखना है। शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए उनका प्रयास आज भी जारी है और उनका पद्म भूषण सम्मान भी पहाड़ की जनता को समर्पित है।