महेश शर्मा ने, थामा भाजपा का दामन
देहरादून 31 मार्च - कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ व दमदार नेता ने आज थामा भाजपा का हाथ, हाल ही में "नैनीताल उधम सिंह नगर" लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को टिकट मिलने पर पार्टी से नाराज महेश शर्मा जो वर्तमान में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तथा पूर्व में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव लड़ चुके श्री शर्मा ने आज देहरादून में कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
प्रदेश कार्यालय भाजपा देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा संगठन मंत्री अजेय जी, कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत व भाजपा के नेता महेंद्र अधिकारी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। क्षेत्र की जनता का मानना है कि, आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के अंदर हो रही हलचल से नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा की जीत सुनिश्चित दिखाई दे रही है।