नैनीताल में तल्लीताल से मल्लीताल तक तिरंगा यात्रा का किया आयोजन

         नैनीताल 15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद नैनीताल में तल्लीताल से मल्लीताल तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को मजबूत करना, नागरिकों में राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना जागृत करना तथा स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों एवं राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करना रहा।

    तिरंगा यात्रा में उत्तराखंड सरकार में माo कैबिनेट मंत्री एवं जनपद नैनीताल के प्रभारी मंत्री खजान दास, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों,जिला अधिकारीगण, शिक्षक, विद्यार्थी एवं आमजन उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान स्वीप टीम नैनीताल द्वारा एस.आई.आर. के अंतर्गत संचालित “शंका समाधान संवाद” कार्यक्रमों एवं अन्य स्वीप गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं, युवा मतदाताओं एवं आमजन को स्वीप की विभिन्न गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया तथा एस.आई.आर. के “शंका समाधान संवाद” कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित पर्यटकों ने भी उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर सहभागिता की। विद्यार्थियों, युवा मतदाताओं, पर्यटकों एवं आमजन द्वारा तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया।