नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट के साथ, महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा
दिल्ली 20 अगस्त - नई दिल्ली में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया जी के आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ-साथ श्रम एवं रोजगार, युवा कल्याण एवं खेलों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर आत्मीय एवं सार्थक चर्चा हुई।