जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया

    हल्द्वानी दिनांक 17 जुलाई - हल्द्वानी श्रद्धेय पदम् भूषण, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय भगत सिंह कोश्यारी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हल्द्वानी नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट द्वारा कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कटघरिया चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसाद ग्रहण कर आदरणीय भगत सिंह कोश्यारी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

    महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि भगत दा का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और सादगी का अनुपम उदाहरण है। उनका व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उत्तराखंड के विकास और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने की उनकी सोच सदैव हम सभी को प्रेरित करती रहेगी। महापौर ने आगे कहा कि हम सभी आदरणीय भगत सिंह कोश्यारी जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं।

     कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य डॉ. छवि कांडपाल, प्रधान दिनेश जोशी, प्रधान मनीष भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा सुयाल, पार्षद मनोज भट्ट, भाजपा नेता प्रमोद बोरा, कमलनयन जोशी, महेश शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, भाजपा नेता घनश्याम सुयाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।