आपदा से हुये नुकसान का आकलन कर, प्रभावितो को मुवावजा देने की मांग
देहरादून 3 सितंबर- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर कहा विगत दिनों भारी वर्षा से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉको में आपदा से काफी नुकसान हो गया है। कई ग्रामीणों के घर टूट गए है मकानों के आगे पीछे भूस्खलन होने से मकानों को खतरा बना है। पेयजल, विधुत लाइन ध्वस्त हो गई है, नदियों के कटाव से किसानों की भूमि बह गई है, कई सड़क मार्ग जगह- जगह ध्वस्त हो गए है, जिस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियो का समाना करना पड़ रहा है।
मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल खुटानी नाले से भीमताल की दुकानों में पानी व मलवा भर गया और भीमताल में 2 लोगो की मृत्यु हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भीमताल विधानसभा क्षेत्र में आपदा से हुये नुकसान का आकलन कराने,प्रभावितो को मुवावजा देने व क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो, पेयजल लाइनों, विधुत व्यवस्था को शीघ्र सही करने हेतु आपदा मद से धनराशि स्वीकृति करने की मांग की है।